बार काउंसिल ऑफ राजस्थान निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी गठन के लिए 23 सदस्यों के लिए संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ बार एसोसिएशन श्रीमाधोपुर में भी बुधवार को मतदान हुआ। बार अध्यक्ष श्रवण यादव एवं महासचिव धर्मेंद्र सिंह सामोता ने बताया कि इस निर्वाचन के लिए बार एशोसियेशन श्रीमाधोपुर में कुल पंजीकृत मतदाता 271 थे जिनमें से 234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने हेतु सहायक पीठासीन अधिकारी रामप्रताप सिंह धीवा एडवोकेट के साथ 6-7 कार्मिकों द्वारा सहभागिता की गई व चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। इसके बाद मतदान पेटियों को शील्डमोहर कर केन्द्रीय चुनाव समिति के निर्देशानुसार काउन्टिंग हेतु भिजवाई गई।