एमजेडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा रैली
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में गुरुवार को ईएलसी, एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मूल चन्द ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव एवं एकता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। रैली के दौरान डॉ. शंकर लाल राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगिता, प्रो. गोगराज निठारवाल, रेंजर प्रभारी प्रो. अंकिता चौधरी, प्रो. रवीन्द्र कुमार शर्मा, प्रमिला, सौरभ, अंजना सहित महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।