अवैध देशी पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफतार

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अवैध हथियारो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारानगर पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफतार किया है। सीआई पुष्पेन्द्रसिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रैन्ज द्वारा अवैध हथियारो कीधरपकड के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध हथियारो के खिलाफ विशेष अभियान के अन्तर्गत तारानगर पुलिस टीम ने नहर पुलिया रोही सुखवासी रोही में नहर पुलिया के पास पण्डरेऊ ताल गांव निवासी रोहिताश कुमार पुत्र चन्द्राराम जाट (38) से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजिन जप्त कर मुल्जिम रोहिताश को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like