श्रीआदर्श क्रिएटिव स्कूल में मदर्स डे पर समारोह

सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

गजेंद्र सिंह

सरदारशहर (नवयत्न)। श्रीआदर्श क्रिएटिव स्कूल में मदर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए इस समारोह में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति भाव व्यक्त करते हुए एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अंगुली पकड़ कर माँ, मेरे दिल में रहती मेरी माँ,मेरी माँ, प्यारी माँ, पर बहुत ही भावपूर्ण नृत्य कर उपस्थित माताओं को भावुक होने के लिए मजबूर कर दिया। आयुषी एंड ग्रुप, दीक्षा एंड ग्रुप, हर्षिता एंड ग्रुप, माहि एंड ग्रुप द्वारा माताओं के जीवन वृत्त को रेखांकित करने वाली मनमोहक से सभी उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। हर्षिता, टीना, जया एवं भव्या ने स्वरचित कविता के माध्यम से अपनी माताओं को सेल्यूट किया।

अनेक माताओं ने अपने बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चाँद लगा दिए। समारोह का मुख्य आकर्षण माताओं को आदर्श मदर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित करना रहा। कक्षा 5 व 8में A ग्रेड वाले 64 व कक्षा 10 व 12 में 90% से अधिक अंक लाने वाले 107 विद्यार्थियों की माताओं को दुपट्टा पहना कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। निदेशक गिरीश लाटा ने अपने उदबोधन में अनेक प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से माताओं के त्याग, समर्पण व अपने बच्चों के लिए किए जा रहे अथक परिश्रम के लिए सेल्यूट करते हुए कहा कि विद्यार्थी क़ी सफलता से सर्वाधिक योगदान माताओं का होता है, अतः प्रत्येक माताएं वंदनीय होती है, अभिनंदनीय होती है।

 

प्राचार्य डॉ प्रमोद पांडिया,एकेडमिक डायरेक्टर शिवरतन पारीक, आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनीषा वर्मा, प्राइमरी विंग प्रभारी हेमलता महर्षि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे विजेता रही सुनीता चौधरी को आदर्श मदर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तृप्ति जैसनसरिया, लक्षिता चौधरी, मंजू देवी को विशेष पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राधिका व आयुषी ने किया।

You might also like