विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएँ लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान गांव एवं शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने,विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज में सुधार, सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, उपस्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पद भरने, चिकित्सा व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा नगरपालिका से संबंधित विभिन्न मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक गोदारा ने इन सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान ग्राम मोलीसर छोटा में पाइप लाइन लंबे समय से पुरानी एवं क्षतिग्रस्त होने से पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा से उत्पन्न स्थिति को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा और नई पाइप डलवाने की मांग की एवं साथ ही विद्युत जर्जर पोल बदलने की मांग की। विधायक ने मौके से सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से वार्ता करके नई पाइप लाइन डलवाने एवं जर्जर विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अरविंद चाकलान, दलीप बिस्सू, रामप्रताप बिजारणियां, पोकर राम श्योराण, उमाराम, भागीरथ, रतनलाल जाखड़, शेराराम, संजय कुमार, हरलाल, मदन लाल, नारायण सिंह, नानूराम , ताराचंद, मोहन राम, विद्याधर, अमित ,संदीप, श्रीराम, चरण सिंह कोका, लालचंद गोदारा, नेमीचंद धतरवाल, प्रताप सहित अनेक कस्बे व,ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।