बालाजी मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

विनोद स्वामी
मुकुन्दगढ़ (नवयत्न) । बिजली पावर हाउस स्थित करंटधाम बालाजी मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। गायकार आशीष कुमार के साथ स्टाफ ने बाबा का पाठ कर बाबा का गुणगान किया। पंडित अनिल शर्मा ने पूजा करवाई। वही आरती के बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। एईएन विवेक अग्रवाल जेईएन प्रतिज्ञा, एआरओ, मुकेश कुमार, हीरालाल, मनोहरलाल गुर्जर, हरलाल, भरतवीर, मोहरसिंह, सुनील शेषमा, सुनील मुंड, सुरेंद्र सहारण, अनिल भास्कर, छोटूराम ओला, शीतल, छोटेलाल सैनी, सुरेंद्र चेजारा, अरविंद, राहुल कुल्हरी आदि मौजूद रहे।

You might also like