आपणी संस्कृति-आपणी धरोहर’ कार्यक्रम में झुंझुनूं की नीलम मुकेश वर्मा सम्मानित
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्थान, ग्रास रूट मीडिया फाउंडेशन और राजस्थान फोरम के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में ‘आपणी संस्कृति-आपणी धरोहर’ विषय पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डॉ. अमरनाथ अमर के सानिध्य में हुआ। इसमें प्रदेश की लोक संस्कृति, साहित्य और कला से जुड़े प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कविताओं, गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के. श्रीनिवास राव रहे। अध्यक्षता मृदुला बिहारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में यशवंत व्यास मौजूद रहे। इस दौरान झुंझुनूं की नीलम मुकेश वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए राजस्थान की लोक परंपराओं, कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोग मौजूद रहे।