बिसाऊ में सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। ईओ सीताराम कुमावत के निर्देशन में निकली रैली बाइपास से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक पहुंची। कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान पालिका के वरिष्ठ लिपिक विकास सैनी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे। रैली के दौरान कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

You might also like