नवनियुक्त एसडीएम प्रियंका कड़ेला का स्वागत, निवर्तमान एसडीएम राजेन्द्र कुमार को दी विदाई

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार का स्थानांतरण कोटड़ा उदयपुर होने के उपलक्ष्य में उपखण्ड कार्यालय तारानगर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निजी सहायक कमल सैनी ने बताया कि एसडीएम राजेंद्र कुमार के कार्यकाल में उपखण्ड क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से किये गये।इसके अलावा एस आई आर में अच्छा और समय पर कार्य करवाकर उपखंड क्षेत्र तारानगर को जिले में प्रथम वरीयता पर रखा। इनका कार्यकाल तारानगर की जनता के लिए शौगात साबित हुआ ।इसके साथ ही सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारयों ने राजेंद्र कुमार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। तथा इसी मौके पर तारानगर उपखण्ड में नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी प्रियंका कड़ेला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक स्तरीयअधिकारी गण एवं कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहें।

You might also like