ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी व सदस्यगण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को तहसीलदार के जरिए ज्ञापन प्रेषित किया ।ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश पूर्ववत रखने,कॉउंसलिंग के समय शाला दर्पण पर रिक्त पदों का प्रदर्शन करने,तृतीय श्रेणी सहित सभी पदों की नियमित व समयबद्ध डीपीसी करने,आर जीएच एस योजना का सुचारू संचालन,शारीरिक शिक्षकों का स्थायीकरण करने,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्ति प्रदान करने,पंचायत शिक्षकों को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समान परिलाभ देने,कम्प्यूटर अनुदेशकों को एल-10 में समायोजित कर कम्प्यूटर शिक्षक पदनाम देने व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश यथावत जारी रखने की मांग संगठन द्वारा की गई।इस दौरान बनवारीलाल जांगिड़,मनोज सारस्वत, राजेश कौशिक, जगनाराम सोडा,नीलेश इंदौरिया, पंकज पीपलवा, ओमप्रकाश महर्षि, ऋषि कुमारसिंह, अशोक वर्मा, सुभाष बाकोलिया, अशोक शर्मा,अन्नम भारद्वाज, अंजू चौहान, नंदकिशोर जांगिड़, भूराराम शर्मा, मंजू कुलहरि, विशाल गुप्ता,महावीर मंडार,पवन शर्मा, हिमांशु जैन ,अंकित सेवदा,कुलदीप मरोलिया ,विशाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।