आशापूर्ण हनुमान मंदिर में श्रावणी कर्म कार्यक्रम आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर कस्बे के आशापूर्ण हनुमान मंदिर मोटाणा जोहड़ में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी कर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य साहित्याचार्य पंडित गोपाल शास्त्री के आचार्यत्व में सभी यज्ञोंपवितधारियों ने हेमाद्री संकल्प, गणस्नान, गोमय स्नान, भस्म स्नान, मृतिका स्नान, देव तर्पण, ऋषि तर्पण, पितृ तर्पण, सप्त ऋषि पूजन व यज्ञ किया। सभी यज्ञोपवीत धारियों ने नूतन यज्ञोपवीत धारण की। यजमान प्रेमसुख ओझा ने सपत्नीक पूजन यज्ञ करवाया। कार्यक्रम में पं. हर्षचंद्र, सूर्य प्रकाश, गौतम शास्त्री, नरेश शर्मा, सुनील गोग्याण, जगदीश स्वामी, सुनील शर्मा, संजय महर्षि, अशोक शर्मा, विनय, गणेश, मंगल शर्मा, किशन शर्मा, पवन गोग्याण, अमित शर्मा, गोपी शर्मा, देव कृष्ण, नंद किशोर व्यास, शशि कांत व्यास, लीलाधर, कुलदीप शर्मा, इंद्र चंद शर्मा, गोविंद शर्मा, दीनदयाल शर्मा, बजरंग शर्मा, घनश्याम शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सत्यनारायण, महेश, महेंद्र आदि मौजूद रहें।

You might also like