ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तहसील के ग्राम पंचायत नेठवा के अटल सेवा केंद्र पर बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार तारानगर बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में 16 खाता विभाजन, 18 शुद्धिपत्र, 40 नामांतरण, 16 फार्मर रजिस्ट्री, 33 जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों के अनेक कार्य कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर में पूर्व सरपंच लीलाधर बागोरिया, साहवा मंडल अध्यक्ष सुनील भाकर, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार बजरंग सिंह राठौड़ व सह प्रभारी रामस्वरूप धायल ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए इस मौके पर परसदास, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरलाल, रणसिंह, मोहनलाल, इन्द्रदास, पन्नालाल, संदीप, रामकुमार जोइया, मोहरसिंह, मोहनलाल आदि अनेक ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।