गौ सेवा सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । गौ भक्त एवं जन सेवक श्याम यादव निवासी फुटाला के जन्मदिन के उपलक्ष में रविवार को गौ सेवा सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।टीम श्याम यादव ने बताया कि कार्यक्रम श्री राम कृष्ण गौशाला फुटाला में आयोजित कियागया जिसमें वीरांगनाओं ,भूतपूर्व सैनिकों,पत्रकारों, प्रगतिशील किसानो, ,गोसेवक ,मेधावी छात्र-छात्राओं व 2026 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन होने वालों का सम्मान किया । टीम श्याम यादव ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू किया गया जो देर शाम तक चलता रहा । कार्यक्रम में चाय पानी ,अल्पाहार आदि की पूर्ण व्यवस्था थी। टीम श्याम यादव के आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों का साफा माला दुपट्टा उड़कर सम्मान किया गया वहीं विद्यार्थियों को साफा माला दुपट्टा प्रतीक चिन्ह हा देकर सम्मानित किया गया जिसमें रतन फौजी एंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की एंकरिंग खाटूश्याम नगरी के सुप्रसिद्ध एंकर हमीर सिंह मंडा व दो हरफूल सिंह निराला ने किया। कार्यक्रम में सोनू हुडिल नेशनल चैंपियन नागौर, मंजुलता हाईवे किंग ,श्याम चौधरी मऊ, डॉक्टर मंगल यादव अजीतगढ़ ,शहीद लोकेंद्र सिंह नाथूसर के पिता महेंद्र सिंह, राजेंद्र सेन एक्स आर्मी ,रूडमल, मनोज स्वामी पठानकोट आर्मी, ताराचंद बराल खेजरोली ,लालचंद यादव समाजसेवी बिलंदपुर, सुरेश दास जी महाराज दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर करीरी सहित कई भामाशाह व गणमान्य लोग मौजूद थे। टीम श्याम यादव ने हाईवे सभी मेहमानों का अभिनंदन किया।

You might also like