शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के बसई के धाम आश्रम में छह दिवसीय शिव महोत्सव पर मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन से पहले महिलाओं की ओर से गांव में कलश यात्रा भी निकाली गई। मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति में मुख्य यजमान डॉ. बृजमोहन शर्मा , हेमंत शर्मा, थानाधिकारी मेहाडा रामनारायण चौधरी, मुकेश गोयल थे। इसके बाद विधि-विधान से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कार्यक्रम में आचार्य अभिमन्यु पारासर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सनातन धर्म को लेकर अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।भगवान ने मनुष्य के कर्मों से ही उसके जीवन की कहानी बनाई गई है। भगवान में आस्था रखने वाले ही भगवान के सच्चे भगत होते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सनातन धर्म एवं संस्कृति का विशेष महत्व है। युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। संस्कृति का ज्ञान उस समय प्राप्त होता है जब व्यक्ति नित्य रूप से पूजा पाठ में ध्यान आकर्षित कर धर्म में आस्था रखता है। इस दौरान उन्होंने नशे से दूर रहकर धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की अपील भी की। सनातन धर्म व संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर संस्कृति के प्रति प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मुकेश गोयल, ललित शर्मा, उमाशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, पुनीत शर्मा, रामानंद शर्मा, पवन कौशिक, ताराचंद शास्त्री, घनश्याम कसाना, दीपक कुमार, अमित शर्मा, महेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like