कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआइडीपी के तहत चल रही परियोजना ड्रनेज एवं सीवरेज के लिए जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड संख्या 42 के मदरसा अशरफिया गरीब नवाज उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व पार्षद पुरुषोत्त इन्दोरिया की अध्यक्षता में स्कूल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने सीवरेज व ड्रनेज परियोजना का प्रकाश डालते हुए बताया की इस परियोजना के पुर्ण होने के बाद स्वच्छता में बहेतर बदलाव आयेगा l आज बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए हाथ धोने के तरिके व स्नान करना, नाखून काटने के बारे में बताया गया साथ में घरेलू स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया की किसी प्रकार का कचरा सड़क पर न फैलाएं रसोई में दो प्रकार के कचरे पात्र होने चाहिए जिसमें एक में गिला कचरा डाले ओर दुसरे में सुखा कचरा डाले ओर कचरा पात्र को ढक्कन लगाकर रखना चाहिए व कचरा कचरे वाली गाड़ी में डाले व प्रयोग की हुइ प्लास्टिक की थैली नालियों में न डाले। विधालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इश्पाक ने बताया की पहला सुख निरोगी काया हैl स्वच्छ व साफ शरीर में स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। पुर्व पार्षद पुरूषोत्तम इन्दोरिया ने बच्चों को बताया की आज जो भी बातें बताई गई इन बातों को जीवन मे उतारे व रसोई व स्नानघर में जाली लगाकर रखे। कार्यक्रम में शिक्षक अजरुदिन ने भी अपने विचार प्रकट किए।