पं. महर्षि को सम्मानित किया
हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। ज्योतिषाचार्य पंडित संजय महर्षि को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने श्रीफल व साफा पहनाकर सम्मानित किया। दाधीच ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए ज्योतिष के क्षेत्र में पं. महर्षि की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को पं. महर्षि के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस दौरान चंद्रशेखर खंडेलवाल, पंडित मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।