पंवार बने गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के एम्बेसेडर

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)29 मई। अंतरराष्ट्रीय शांति सद्भाव, मानवता मैत्री, सामाजिक न्याय एवं सेवा सहयोग को समर्पित इंटरनेशनल संस्था गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के संस्थापक चेयरमैन डॉ लाल बहादुर राणा ने पत्रकार डॉ शंभू पंवार को संस्था का इंटरनेशनल एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

डॉ पंवार ने साढ़े तीन दशक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार, साहित्य व लेखन के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी महत्ती भूमिका निभाई। पंवार ने अजा, अजजा, वंचित वर्ग के उत्थान, विकलांग कल्याण, नशा मुक्ति, सांप्रदायिक सद्भावना पदयात्रा, विधिक सेवा, युवा पखवाड़ा, गौ संवर्धन, पर्यावरण, स्वदेशी आंदोलन, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपनी सेवा भावना को साकार किया।

पंवार को गांधी पीस फाउंडेशन का इंटरनेशनल एम्बेसेडर नियुक्त करने पर अनेक समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है।

You might also like