प्रतिभागियों ने जीते 19 मैडल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । चूरू जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में सुजानगढ़ से 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 7 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक, 3 कांस्य पदक मिलाकर कुल 19 पदक सुजानगढ़ टीम ने अपने नाम किए। योग ट्रेनर सुमित्रा जोगी ने बताया कि सीनियर ए वर्ग में चंद्रकांता ने 2 स्वर्ण पदक, सीनियर वर्ग में अंजली पारीक ने 1 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक, प्रतिभा दर्जी ने 1 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, जूनियर वर्ग में मोहित प्रजापत ने 3 रजत पदक, सब जूनियर वर्ग में हर्षिता भाटी ने 2 स्वर्ण, 1 रजत, खुशी छरंग 1 रजत, दीपाली गेना 1 रजत, आरती इनानिया ने 2 रजत पदक, श्रद्धा सैन ने 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक अपने नाम करके पूरे सुजानगढ़ शहर का नाम रोशन किया। सुजानगढ़ टीम से ऋचा पारीक, सुमित्रा जोगी, उमा सैन, लतिका सांखला ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। टीम के सुजानगढ़ पहुंचने पर सुजानगढ़ योगासना ग्रुप द्वारा सभी विजेताओं का माला पहनाकर ओर मिठाई खिलाकर कुलदीप सैन, जयदीप सिंह राठौड़, कौशल भोजक, चित्रा बागड़ा, डिम्पल अग्रवाल, अनुष्का शर्मा, रेखा राठौड़, भगवती जांगिड़ आदि ने स्वागत किया। जिले भर में सुजानगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।