पेयजल संकट गहराया

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। बैरासर गांव में गर्मी बढऩे के साथ ही पेयजल संकट खड़ा होने लगा है तथा अल सुबह ही पानी के इंतजार में पेयजल टंकियों के पास मटकों की कतार लग जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि आपणी योजनान्तर्गत पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तथा जनप्रतिनिधि भी मौन व्रत धारण किए हुए हैं। आमजन की समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। गांव के ही प्रदीप ने बताया कि आपणी योजना पानी सप्लाई के लिए बनाई बड़ी टंकी जो मिठड़ी गांव में है जो क्षतिग्रस्त हालत में है तथा पाइप लाइनों के चैम्बर भी खुले पड़े हैं। जिसमें पक्षियों के शव भी देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

You might also like