बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
नीलेश मुदगल
झुंझुनू (नवयत्न) । शहर के निकट ब्राइटनेस प्ले स्कूल झुंझुनू में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस शुभ अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं पक्षीमित्र संजय शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रभारी ईसरवाल ,प्ले स्कूल के संस्था संचालक अनु महला संस्था प्रधाना चार्य सुदेश राजस्थानी, ,ममता,विनोद,पूनम आदि ने परिंदा लगाया। ओर भीष्ण गर्मी को देखते हुए परिंदे में नियमित पानी भरने की शपथ ली।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा ने बताया कि मानव का धर्म केवल दूसरों की सेवा करने का ही है।नर सेवा ही नारायण सेवा है।इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था संचालक अनु महला ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि मई जून के महीने में व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पुण्य धर्म के काम करने चाहिए। खासकर बेजुबान पक्षी ओर पशु की तन मन धन से सेवा करनी चाहिए। बेजुबान पक्षियों की सेवा करने से भगवान भी खुश होते है।इसलिए हमे खुद से शुरुवात कर दूसरों को भी पुनीत कार्य में शामिल करना चाहिए।