अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत अणुव्रत समिति द्वारा स्थानीय संचियालाल बैद आदर्श विद्या मंदिर में ” मेरा पौधा – अणुव्रत के साथ ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास के मुख्य आतिथ्य व जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौध रोपण एवं वितरण किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व्यास ने पर्यावरण जागरूकता अभियान को वर्तमान की आवश्यकता बताते हुए अधिकाधिक पेड़ लगाकर उनके पोषण और संरक्षण का आह्वान किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने समिति द्वारा जन जागरण हेतु संचालित विविध गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय प्राचार्य शरद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरूकता अभियान में सहयोग का संकल्प कराया। विद्यालय के जिन 50 भैया – बहिनों के द्वारा संकल्प लिया गया उन्हें पर्यावरण प्रभारी कृपाशंकर स्वामी की देखरेख में अशोक , गुलमोहर जैसे पौधे उपयुक्त स्थान पर लगाने के लिए वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति के सह मंत्री नरेंद्र सांकृत्य , नंद किशोर ताम्रायत , मनोज सैनी, राधा शर्मा, अनीता सेन, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित थे।

You might also like