नशामुक्ति का संकल्प लेकर स्वस्थ समाज की और बढ़े विद्यार्थी

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में 6 से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत शहर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जा रहा है। केंद्र संचालिका बीके सुप्रभा बी के बसन्ती एडवोकेट टेकचंद कटारिया ने पड़िहारा में ग्रामोत्थान विद्यालय में, आदर्श विद्यालय, सेठ बंशीधर राजकीय, हनुमान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षक गण को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
नशा जीवन की खुशियां छीनकर परिवार और समाज को कमजोर करता है। युवाओं का नशे से दूर रहना ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने स्वयं नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने का दृढ़ संकल्प लिया।

You might also like