हथियारों के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न) । पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ( सीएसटी) और आमेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल और तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन जब्त किया है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि अवैध हथियार माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसटी टीम ने आसूचना संकलन कर तस्करों को चिन्हित किया था। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध दिल्ली से जयपुर की ओर एक टैक्सी गाड़ी में अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही आमेर थाना इलाके में नाकाबंदी कर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के पास से एक पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने समीर उर्फ उदध निवासी राजीव नगर हसनुपरा (सदर थाना जयपुर), सलीम खान निवासी नारायण विहार जयपुर और सुनील पटवा निवासी नारायण विहार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपितों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

You might also like