पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 15 वाहनों के काटे चालान,11गाडीया जप्त

 

 

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न) । थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भारी वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भैरूजी मोड़ पर पुलिस ने सघन जांच करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर दिलिप सिंह ने बताया कि थानाधिकारी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी वाहनों के दस्तावेज, ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट और यातायात नियमों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 15 वाहनों के चालान काटे गए, वहीं 11 वाहनों को जब्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

You might also like