लोकप्रिय जनसेवक नन्द किशोर भार्गव का हार्ट अटैक आने से निधन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक व निर्वतमान पार्षद नन्द किशोर भार्गव का आज दोपहर ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक देवलोक गमन हो गया। भार्गव सदैव वार्ड वासियों के हर दुःख दर्द में काम आने वाले सच्चे कर्म प्रधान व्यक्ति थे। वार्ड में पानी, बिजली, सफाई, सड़क जैसे कार्य करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ते थे। सदैव वार्ड के विकास कार्यों की चर्चा करते थे। वहीं मृत्यु प्रमाणपत्र तो शायद शहर के हर क्षेत्र के बनाने के प्रति प्रयासरत रहते थे। यही वजह थी भाजपा के विचारधारा के होने के बावजूद भी दो बार स्वयं निर्दलीय के रूप में पार्षद रहे व पिछले कार्यकाल में अपनी महिला वार्ड होने के कारण पुत्रवधू को निर्दलीय पार्षद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज शनिवार को भी दोपहर में अपने वार्ड में बिजली संबंधी समस्या के समाधान करने में लगे हुए थे कि अचानक दर्द सीने में होने से मौहल्ले वालों ने अस्पताल लेकर गये , जहां पर चिकित्सको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में वार्डवासियों व शहर के लोगों की भीड़ लग गई। सायं उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत सहित सैंकड़ों लोगों ने अपने सच्चे कर्मयोगी पार्षद भार्गव को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं
इस दुःखद समाचार की जानकारी होने पर देवकिशन स्मृति सेवा समिति के अनूप जोशी ने स्व.नन्दकिशोर भार्गव के पुत्र सुनील भार्गव को नेत्र महादान की जानकारी देकर उनको नेत्रदान के लिएप्रेरित किया ।सुनील ने अपने भ्राता व चाचाओं सहित परिजनों से सलाह उपरांत नेत्रदान की सहमति पर देवकिशन स्मृति सेवा समिति के आग्रह पर सरदारशहर स्थित नेत्र बैंक के भंवरलाल प्रजापत अपने सहयोगी दिनेश शर्मा सहित पहुंचे व दोनों आंखों के कोर्निया सफलता पूर्वक प्राप्त कर लिए। भार्गव परिवार को मौके पर ही नेत्रदान का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस महादान से दो जरूरत मंद लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी।इस अवसर पर समिति के विश्वनाथन सोनी, सीताराम जांगीड़, नरोत्तम लाल सोनी, राम रतन प्रजापत व बड़ी संख्या में नागरिक वृंद उपस्थित थे।सभी ने भार्गव परिवार द्वारा किए गए नेत्रदान की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।