नवचयनित पदाधिकारियों कांग्रेस जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी चूरू की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद विधानसभा क्षेत्र से नवचयनित पदाधिकारियों ने शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पहुंचकर क्षेत्रिय विधायक पूसाराम गोदारा का साफा, शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष गिरधारी लाल बांगड़वा, संगठन महासचिव भंवर लाल जसैल, कोषाध्यक्ष फकीरचंद दानोदिया, महासचिव अरविंद चाकलान, सचिव जसकरण गोड़ एवं मुख्तयार खान का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक गोदारा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला कार्यकारिणी 51 सदस्यों की घोषित की गई है, जिसके कारण हमारे द्वारा अनुशंसित कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। संगठन के आगामी विस्तार में कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक गोदारा ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। तेजइस अवसर पर परमाराम नेहरा, जब्बार खोखर, विजय कुमार, नन्दलाल एचरा, फारुख खान, केसाराम, प्रमोद बैदा, चरण सिंह कोका, सुरेश कुमार पुनिया, पिंटू शर्मा, कन्हैयालाल बेनीवाल, मुश्ताक खान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।