प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)21 मई। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को जिला मुख्यालय से उपखण्ड अधिकारी अवि गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी, प्रधानाचार्य कुलदीप व्यास के स्वरचित गीतों के साथ उत्कृ ष्ठ रचना कर कोरोना के खिलाफ संगीतमय प्रचार सहित कई जानकारियां दी जा रही है।