पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)21 मई। चूरू जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पूण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी व बलिदान दिवस को रूप में मनाया। श्रद्धांजलि देने वालों में पीसीसी सदस्य रमेशचन्द्र इंदौरिया, कल्याणसिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, रामनारायण व्यास, रमेश कुमावत, नरेश गोदारा, मुख्तयार खान, पवन गुर्जर, ओमप्रकाश भार्गव, सोहनलाल सैनी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।