केवी स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव

 

 

निसं 

खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केवी स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान प्रथम कक्षा के बच्चों को तिलक लगा कर स्वागत करते ।

केंद्रीय विद्यालय स्कूल में प्रथम कक्षा के बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उम्मेद अली ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम के नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं स्वागत गान के द्वारा स्वागत किया गया। संगीत शिक्षिका डॉ डॉली भारती के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उम्मेद अली ने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों की शिक्षा में अध्यापक और अभिभावकों दोनों को बराबर की भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा ने अभिभावकों को स्कूल ड्रेस, फीस, नियमित उपस्थिति, पुस्तकों, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन एवं विद्याप्रवेश कार्यक्रम इत्यादि के बारे में जानकारी दी। संचालन आरती कुमारी ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमावत, ललिता मीणा, प्रकाश सोनी सहित स्कूल स्टॉफ, बच्चें एवं अभिभावक मौजूद थे।

You might also like