पातुसरी गोशाला के अध्यक्ष ने बुगाला गोशाला का किया दौरा, विकास योजनाओं की दी जानकारी

निसं
बुगाला (नवयत्न) । पातुसरी गोशाला के अध्यक्ष शंकरलाल स्वामी ने बुधवार को पंडित गणेशनारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गोशाला के विकास एवं संचालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि गोशालाओं के समुचित विकास के लिए सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना आवश्यक है। उन्होंने गोशाला प्रबंधन, पशुओं की देखभाल, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसहयोग बढ़ाने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।गोशाला के पदाधिकारियों ने भी विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया तथा आगंतुक का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।इस दौरान भामाशाह शिवनारायण बुगालिया,कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बुगालिया,कैप्टन महेश बुगालिया, महेंद्र केडिया,पुष्पेंद्र बुगालिया आदि मौजूद रहे।

You might also like