रोलर स्केटिंग में प्रिंस एकेडमी ने जीता विजेता का खिताब
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । सेवद बड़ी में आयोजित जिलास्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 6 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 24 मेडल जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रिंस के 24 खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल टूर्नामेंट हेतु हुआ है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, प्रबंध निदेशक एमआर अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं खेल प्रभारी गिरीश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को बधाइयां दी।