सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल में प्रिंस एकेडमी फाइनल में
सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। जोधपुर में आयोजित हो रही सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी की टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अंडर-14 छात्र वर्ग में प्रिंस एकेडमी ने आर्मी पब्लिक स्कूल, जोधपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी प्रकार अंडर-17 में प्रिंस एकेडमी ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, सीकर को 3-1 से तथा अंडर-19 में डीवीपी स्कूल, डूंडलोद को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम आर अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं खेल प्रभारी गिरीश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों व अभिभावकों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।