प्रिंस के विद्यार्थियों ने जीते 5 पदक
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर में आयोजित वर्ल्डवाइड सुपर-लीग ओपन इंटरनेशनल ताईक्वाण्डो टूर्नामेंट में पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी व प्रिंस लोटस वैली एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीते हैं।
प्रिंस एकेडमी के शिवम ने जूनियर 45 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक, सिद्धार्थ ने सब-जूनियर 28 किग्रा. भार वर्ग में एवं लक्ष्य चौधरी ने जूनियर 49 किलो भार वर्ग में ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया है।
इसी प्रकार प्रिंस लोटस वैली एकेडमी के आदित्य ने कैडेट 41 किग्रा. भार वर्ग में एवं अक्षत ने जूनियर 45 किग्रा. भार वर्ग में ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया है।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल एवं खेल प्रभारी गिरीश चौहान ने पदक विजेता विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयाँ दी।