108 एम्बुलेंस और ममता एक्सप्रेस वाहनों का निरीक्षण
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गण हीट वेव तापमान को देखते हुए 18 से 19 अप्रैल, 2026 के बीच सभी 108 एम्बुलेंस और ममता एक्सप्रेस वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं।निरीक्षण में एयर कंडीशनिंग की कार्यक्षमता, आइस बॉक्स , दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।जिला नोडल अधिकारी रवि प्रकाश सैनी और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने श्रीमाधोपुर एम्बुलेंस का निरीक्षण किया एंबुलेंस सेवा में संचालित सभी प्रकार की सुविधाओं की जानकारी ली गई ।इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार सैनी और पायलट संजय सिंह मौजूद रहे।