झारखंड में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

निलेश मुद्गल
झुंझुनूं (नवयत्न)। झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की मांगों पर निष्पक्ष कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। जिला संयोजक नितेश तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। इसके बाद विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे विद्यार्थियों पर भी लाठीचार्ज कर सैकड़ों विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से रांची पहुंच रहे विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्थानों पर रोकने के प्रयास किए गए। लगातार दो दिनों की घटनाओं से विद्यार्थियों में रोष है। इस दौरान अभय सिंह, सौरभ बुडानिया, मोनू शर्मा, निशा वर्मा, पंकज कुमार, बंटी छापोला, नितेश कुमार, सुहाना, वंदना सैनी, चेतना, दीपक, कुनाल एचरा, प्रदीप एवं मोहित सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like