20 साल से मुफ्त योग सिखा रहे पवन कुमार को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। दो दशक से अधिक समय से लोगों को नि:शुल्क योग सिखाकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक करने वाले पवन कुमार को जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षनी कुल्हरी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पवन कुमार लंबे समय से नियमित रूप से लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बिना किसी शुल्क के योग सिखाकर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उनके नि:स्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पवन कुमार के योग के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

You might also like