कुरैशी महासभा की समीक्षा बैठक, 23 अगस्त को होगा आगाज समारोह

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। कुरैशी महासभा संस्थान जिला झुंझुनूं की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने बताया कि बैठक में समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय पर्वों को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, बेरोजगारी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से 23 अगस्त को जिला स्तरीय ‘आगाज’ सामाजिक जागरूकता समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में कुरैशी महासभा यूथ विंग के जिला अध्यक्ष अदनान खत्री को जिला कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। वहीं मास्टर अकबर कुरैशी को जिला महासचिव, एनआरआई बिलाल कुरैशी को जिला सचिव, मोहम्मद आदिल कुरैशी पीरुका को यूथ विंग जिला सहसचिव और शाह खालिद को यूथ विंग जिला उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष तौफीक सैय्यद, रफीक खोखर, जुबैर उर्फ जुबी, फयूम कुरैशी, अयूब बेहलीम, अब्दुल जब्बार फौजी, इरफान कबाड़ी सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

You might also like