बुगाला में 29 अगस्त से शुरू होगी भागवत कथा
निसं
बुगाला (नवयत्न )। मुख्य बाजार स्थित सिंघानिया धर्मशाला में 29 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। कथा के शुभारंभ पर सुबह सवा 9 बजे ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। मंदिर पुजारी ओमदास ने बताया कि कथावाचन नेछवा के पंडित राजेंद्र शास्त्री करेंगे। इस मौके पर गांव की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बुगाला गांव के ही विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी ने किसी भी स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण की हो, वह सम्मान के लिए पात्र होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी अंकतालिका की फोटोकॉपी 20 अगस्त तक ठाकुरजी मंदिर में जमा करवानी होगी।