अभिषेक ने 51 जरूरतमंदों को राशन वितरण कर मनाया जन्मदिन
खेतड़ी नगर,( विपूल पारीक) 5 मई। लॉकडाउन के चलते दहाड़ी मजदूर पर जाने वाले लोगों के घरों में खाने के लाले पड़ रहे है, ऐसा सोच कर अभिषेक पुनियां ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरण करने का निर्णय लिया। अम्मिलाल पुनियां ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे अभिषेक का 20वां जन्मदिन है, अभिषेक ने चार दिन पूर्व ही कहा था कि वह अपना जन्मदिन जरूरतमंद लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया। अभिषेक ने अपनी पोकेट मनी से जमा किए हुए रूपयों से जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री देने की बात कही। अभिषेक की पोकेट मनी को मिला कर जरूरत मंद 51 लोगों को खाद्य सामग्री किट वितरण की। अम्मिलाल पुनियां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है जो अपने जन्मदिन पर जरूरत मंद लोगों के घरों तक राशन किट पहुंचाया।