मानोता कलां में राशन डीलर नही कर रहे लॉकडाउन की पालना
डीलर बगैर सोशल डिस्टेंश, सेनिटाइजर व दस्ताने के दे रहे थे गेंहू
खेतड़ी नगर,( विपूल पारीक) 5 मई। मानोता कलां में राशन डीलर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने में पिछे नही रह रहा है, पुलिस प्रशासन भी बराबर मौके पर जाकर डीलर को सोशल डिस्टेंश की पालना करने व एक-एक गांव को बुलाने के लिए समझाईश कर रही है जिसके बावजुद भी राशन डीलर राज्य सरकार के निर्देशों की अवेहलना कर रहा है। जानकारी के अनुसार मानोता कलां का राशन डीलर एक साथ पांच गांवों को बुला कर राशन वितरण कर रहा है, जिससे सैंकड़ों ग्रामीण सोशल डिस्टेंस, बिना मास्क के जमा हो जाने से सरकार के आदेशों की धज्जिया उड़ रही है। वही राशन डीलर भी बगैर सनेटाइजर, बगैर दस्तानों के राशन दे रहा है। गौरतलब है कि रविवार को राशन की दूकान पर भीड़ एकत्रित होने की सूचना पर एएसपी मोहम्मद अयूब व खेतड़ी सीआई शीशराम मीणा मय जाब्ते के मौके पर पहुंच कर भीड़ को सोशल डिस्टेंश की पालना करने व डीलर को एक-एक गांव को बुलाने के लिए पाबंध किया था लेकिन राशन डीलर एएसपी के आदेशों की पालना न करते हुए मानोता की सरकारी स्कूल में एक साथ ग्रामीणों को बुला कर गेंहू देने लगा। जिस पर थानाधिकारी किरणसिंह मौके पर पहुंच कर लोगों को सोशल डिस्टेंश पर खड़ाकर डीलर को एक-एक गांव वालों को राशन वितरण करने के लिए पाबंध किया।