जरूरतमंदों को रक्त व राशन मुहैया करवाने का काम अनवरत जारी
कांवट,(रंगलाल स्वामी)30 मई। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं नेहरू युवा संस्थान सीकर के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना लॉक डाउन में 67 वें दिन शनिवार को क्षेत्र के कांवट, त्रिलोकपुरा, थोई, सिहोड़ी, शीलपुर, लोहरवाड़ा, घसीपुरा गांवों में जरूरतमंदों परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई।
सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक एवं नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील ने बताया कि लॉक डाउन के शुरू होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एवं पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया के आर्थिक सहयोग एवं प्रेरणा से संस्थान के कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
शनिवार को 67 वें दिन भी खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य अनवरत जारी है। कार्यकर्ता अब तक जिले के शहरों एवं गांवों में 20150 परिवारों तक खाद्य सामग्री किट पहुंचा चुके हैं। जो एक पैकेट में सामान्य परिवार के लिए 10-12 दिन का राशन सामग्री है।
उन्होंने बताया कि संस्थान लॉक डाउन तक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे। इसके साथ ही संस्थान के माध्यम से अनेक संगठनों के सहयोग से 9 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुके हैं तथा तथा सैकड़ों से ज्यादा जरूरतमंदों को रक्त मुहैया करवा चुके हैं।
इस कार्य में बीएल मील के साथ संयोग भांवरिया, प्रमोद मीणा त्रिलोकपुरा, राकेश भांवरिया, पूर्व पार्षद बलराम नायक, दशरथ मीणा, समाजसेवी महेंद्र सिंह खोखर अनेक कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित करवाए।