शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट भेंट किये

सालासर,(दिनेश स्वामी)20 मई। विश्व विख्यात सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में बुधवार को विवाह की वर्षगांठ पर जरूरतमंद परिवार को कांग्रेस के युवा नेता द्वारा राशन सामग्री के किट भेंट किए गए। कांग्रेस नेता तरुण शर्मा के परिवार द्वारा बजरंग लाल शर्मा व उनकी पत्नी मुन्नी देवी शर्मा की 40वीं शादी की वर्षगांठ पर जरूरतमंद परिवारों के लिए 51 राशन सामग्री के किट नायब तहसीलदार को भेंट किए।

कांग्रेस युवा नेता तरुण शर्मा ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन के चलते असहाय की सहायता के लिए शहर के विभिन्न स्वंयसेवी सामाजिक व धार्मिक संगठन निरन्तर सक्रिय है। प्रशासन व पुलिस के सहयोग से ऐसे संगठन भोजन या खाद्यान्न सामग्री तैयार कर कच्ची बस्तियों के लोगों में वितरित कर रहे है। पुजारी परिवार द्वारा की गई पहल पर खाद्य सामग्री के पैकेट कुल 15 किलो सामग्री एक पैकेट में आमजन में वितरित कराई जा रही है। इस मौके पर विनय शर्मा, राधिका शर्मा, खुशी शर्मा, नव्या शर्मा, धैर्य शर्मा, नियति शर्मा, जेशीथ शर्मा सहित परिवार के सदस्य थे।

You might also like