एनर्जी क्रिकेट लीग में टाउन को 150 रनो से हरा कर पहुंची सेमी फाइन में

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही छह दिवसीय एनर्जी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के पांचवे दिन शनिवार सुबह पांचवां मुकाबला खेतड़ी खंड व खेतड़ी नगर के बीच खेला गया। खेतड़ी खंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर राकेश के 122 रनो के योगदान से 194 रन बनाए। जवाब में खेतड़ी खंड के मनोज कुमार ने आठ रन देकर तीन व राकेश ने एक विकेट लेकर खेतड़ी नगर को 41 रनो पर ही आल आउट कर 149 रनो से मुकाबला जीत कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। राकेश को मेन ऑफ दा मैच चुना गया। छठा मुकाबला बबाई व प्रसारण के बीच खेला गया। बबाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सुभाष के 40 रनों के सहयोग से 131 रन बनाए जवाब में प्रसारण ने छह विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाई। बबाई 17 रनों से मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंची। बबाई के सुभाष को मेन ऑफ दा मैच चुना गया। इसी प्रकार खेतड़ी नगर व बुहाना भी सेमी फाइनल में पहुंची। रविवार को दोनों सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, रविवार शाम को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
को खेतड़ी खंड व खेतड़ी नगर के बीच खेला गया। तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एक्सईएन मोहनाला स्वामी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी प्रोजेक्ट ओफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, सचिव राजवीर सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का प्रारंभ करवाई। संजीव गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा मुकबला गुरूवार को खेतड़ी खंड व खेतड़ी नगर के बीच खेला गया। खेतड़ी नगर ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाएं जवाब में खेतड़ी खंड ने 8.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हंसराज ने 13 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉट आउट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। खेतड़ी खंड ने सात विकेट से मैच जीत लिया। खेतड़ी खंड के राकेश ने 31 रन बनाएं वही दो विकेट लेने पर मैन ऑफ दा मैच चुना गया। प्रतियेागिता का चौथा मुकाबला शुक्रवार को प्रसारण निगम व बुहाना के बीच खेला जाएंगा। इस मौके हायक अभियंता खेतड़ी टाउन बृजपाल, मनीराम, सहायक अभियंता खेतड़ी नगर सुरेंद्र सैनी, आनंद कुमार लामोरिया आदि मौजूद थे।

You might also like