गर्मी में राहगीरों को पहुंचाई राहत
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच अल बीर फाउंडेशन की ओर से मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय बस स्टैंड एवं निम्बी चौराहे पर राहगीरों और यात्रियों को ठंडा शरबत व ज्यूस वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर खान मुनखानी एवं आदिल खान मोयल ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह नेक पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड और चौराहे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए करीब 70 किलो दूध से तैयार स्पेशल ठंडा शरबत और ताजा ज्यूस वितरित किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। उन्होंने कहा कि इंसानियत और सेवा की भावना के साथ शुरू की गई यह मुहिम आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।