एस एस मोदी के ट्रस्टी गीलू राम मोदी का निधन

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। जिला मुख्यालय स्थित एस एस मोदी विद्या विहार के ट्रस्टी गीलू राम मोदी पुत्र मटरूमल मोदी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे 86 वर्षीय गीलू राम मोदी के निधन से उनके निवास स्थान मोदी रोड झुन्झुनूं में शोक की लहर दौड़ गई। वे सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे और समाज कल्याण व शिक्षा के प्रति विशेष लगाव रखते थे। उन्होंने शिक्षा के प्रसार एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका मानना था कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और समाज व देश को विकसित बनाने का सबसे बड़ा साधन है। शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके निधन से शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन एस एस मोदी विद्यालय परिवार में शोक छा गया। विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक रॉय सी पॉल, प्राचार्य विजय मसीह, समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व उनके परिवार को मुश्किल की इस घड़ी में दु:ख से लडृने का हौंसला प्रदान करने की विनती की। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।

You might also like