वृद्धजन सेवा के लिए सैनी सम्मानित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था ‘गुरु कृपा वृद्धजन सेवा संस्था’श्रीमाधोपुर के संयोजक मुड़रू निवासी चिरंजीलाल सैनी को उनके द्वारा वृद्धजनों के प्रति समर्पित निस्वार्थ सेवा और कल्याणकारी कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान सुप्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. माया टंडन द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सैनी को अनमोल रतन’ नामक पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित है। पुस्तक का विवरण इस पुस्तक की लेखिका डॉ. दर्शनी प्रिय हैं। ‘अनमोल रतन’ में देश की ऐसी 35 पद्मश्री विभूतियों के प्रेरक कार्यों और उनके जीवन संघर्षों को संकलित किया गया है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विशिष्ट योगदान दिया है।
सेवा भाव की सराहना
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने चिरंजीलाल सैनी के सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लेकर सैनी जिस तरह कार्य कर रहे हैं, वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।