नृसिंह लीला में ताड़का वध सहित कई प्रसंगों का हुआ मूकाभिनय

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । ग्राम कंचनपुर के नृसिंह चौक में 303 वीं नृसिंह लीला का आयोजन सोमवार 27 अप्रेल की रात को किया गया। मंदिर पुजारी ज्ञानप्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष मोहिनी एकादशी को आयोजित होने वाली नृसिंह लीला में भगवान श्री हरि विष्णु के 24 अवतारों का मूकाभिनय किया गया। रात भर चले महाजागरण में शंकासुर वध, वराहावतार, ताड़का वध, इन्द्र की सवारी, परशुराम संवाद सहित अनेक लीलाओं का मंचन किया गया। इससे पूर्व मूण्डरु से नृसिंह भगवान के प्राचीन मुखौटे (चेहरे) के कंचनपुर पंहुचने पर भक्तों ने नेमनाथ मंदिर पर भव्य स्वागत अभिनन्दन- सम्मान किया। रथ- यात्रा निकाली गई। रथयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई नृसिंह चौक पहुंची वहां भक्तों ने पुष्प- वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत अभिनन्दन-सम्मान किया। सुबह 5 बजे भगवान नृसिंह के प्राकट्य के साथ लीला का महाआरती के साथ समापन हुआ। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

You might also like