शादी की सालगिरह पर गौशालाओं को दी आर्थिक सहायता
वितरित किए फेस शील्ड
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)24 मई। समाजसेवी पवन-सुमन झेंडू ने नगरपालिका परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी शादी की 25 वीं सालगिरह पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 250 फेस शील्ड वितरित कर व गौशालाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी डॉ गौरव सैनी, डॉ संजय बुंदेला, पालिकाध्यक्ष गोपाल नाई व नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी अतिथि थे ।
इस मौके पर झेडू दंपती ने नगरपालिका सफाई सेवक, चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस कर्मियों, उपखण्ड कार्यालय के स्टाफ व मेडिकल स्टोर संचालक तथा पत्रकारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 250 फेस शील्ड भेंट किए। उन्होंने कार्यक्रम में श्रीनाथ नगर गौशाला व श्रीराजलदेसर गोशाला को गौसेवार्थ 11-11 हजार रूपये के चैक दिए तथा नि:सहाय गौधन व अन्य पशुओं को 7 क्विंटल हरी सब्जी खिलाई।