बिसाऊ नगर पालिका में सलमा सैय्यद ने संभाला चेयरमैन का कार्यभार

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सलमा सैय्यद ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडावा विधायक रीटा चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी सीताराम कुमावत, मंडावा चेयरमैन सज्जन मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन सलमा सैय्यद को शुभकामनाएं दी।
एक वोट से बदला सियासी खेल
नगर पालिका चुनाव में 13 पार्षद जीतकर भाजपा बहुमत की स्थिति में थी, जबकि कांग्रेस के 12 पार्षद निर्वाचित हुए। इसके बाद चेयरमैन चुनाव के दौरान एक वोट के अंतर से सियासी गणित बदल गया और कांग्रेस का बोर्ड बन गया। इसी सियासी घटनाक्रम के बीच नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। मतदान में भाजपा को 13 और कांग्रेस को 12 मत मिले। भाजपा की ओर से जुलेखा बानो पत्नी हारुन खत्री को 13 मत प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। एक ओर चेयरमैन चुनाव में एक वोट से बदला समीकरण वहीं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 13-12 के अंतर से बाजी पलटते हुए उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

You might also like