सेनिटरी नेपकिन वितरण किये

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा निर्देशित महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम में सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर (रायसर रोड), नोखा में नोखा केन्द्र द्वारा 200 सेनिटरी नेपकिन वितरण किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए तथा इस संबंध में रूढ़िवादी धारणाओं को त्याग कर *”झिझक छोड़ो-चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलो”* का प्रेरक संदेश देते हुए वर्तमान वैज्ञानिक पद्धति से निर्मित सेनिटरी पेड के उपयोग का आग्रह किया।
महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र के चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत ने बताया कि नोखा केन्द्र (100) एवं यूथ केंद्र (100) द्वारा कुल 200 सेनिटरी नेपकिन शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई, श्रीमती लीला कंवर, श्रीमती कौशल्या सियाग को सुपुर्द किए गए। शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने कहा कि किशोरवय बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन महत्वपूर्ण आवश्यकता है, तथा इस प्रकार के हाइजैनिक सेनिटरी नेपकिन का उपयोग कर संक्रमण से बचा जा सकता है। केन्द्र सचिव बाबूलाल कांकरिया ने कहा कि सेनिटरी नेपकिन के उपयोग से बालिका में मानसिक तनाव कम होता है, तथा उसकी कार्यक्षमता भी बनी रहती है। केंद्र के कोषाध्यक्ष वीर रामेश्वरलाल छींपा ने बताया कि अपेक्स द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम 350 केन्द्रों के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में नियमित चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल नोखा के उपाध्यक्ष अनिल जैन, वरिष्ठ सदस्य ईश्वरचंद दूगड़ व मनीष सीगड़, श्याम सेवग, आचार्या प्रियंका चावड़ा सहित शाला स्टाफ उपस्थित था।
प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने महिलाओं-बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रयासों व सेवा कार्यों हेतु महावीर इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।

You might also like